कोल्हापुर में केशवराव नाट्यगृह के पुनर्निर्माण के लिए 10 करोड़ का फंड मंजूर

मुंबई, 09 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केशव राव नाट्यगृह के पुनर्निर्माण के लिए 10 करोड़ का फंड मंजूर किया है। साथ ही मुख्यमंत्री शिंदे ने केशवराव नाट्यगृह में हुए अग्रिकांड की उच्चस्तरीय जांच की भी घोषणा की है।

कोल्हापुर में करीब सौ पहले बनाए गए केशवराव नाट्यगृह में गुरुवार रात को अचानक आग लग गई थी। इससे ऐतिहासिक नाट्यगृह पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। आग लगने की जानकारी मिलते ही आज सुबह कोल्हापुर के संरक्षक मंत्री हसन मुश्रीफ ने दौरा किया था। इसके बाद सांसद शाहूजी महाराज ने मौके का दौरा किया और राज्य सरकार से इस ऐतिहासिक नाट्यगृह को पूर्ववत बनाए जाने की मांग की थी। मराठा नेता मनोज जारांगे ने भी घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि अग्निकांड की जांच की जानी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच का आदेश दिया और नाट्यगृह के पुनर्निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये मंजूर किए जाने की घोषणा की है। इसकी पुष्टि राज्य योजना बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर ने भी की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव / सुनीत निगम

   

सम्बंधित खबर