अनंतनाग आतंकी हमले पर उपराज्यपाल का सख्त संदेश

अनंतनाग आतंकी हमले पर उपराज्यपाल का सख्त संदेश
श्रीनगर
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस महानिदेशक डीजीपी नलिन प्रभात से बात कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने हमले में बलिदान हुए हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपराज्यपाल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवान के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने इस हमले को कायराना और निंदनीय करार देते हुए कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मनोज सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर तैनात हैं और हमले के जिम्मेदार आतंकियों को जल्द कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंक फैलाने की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।

   

सम्बंधित खबर