झामुमो सरकार में हो रहा कोयले का अवैध कारोबार, सांसद ने जताई आपत्ति

रामगढ़, 4 अक्टूबर (हि.स.)। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में कोयल का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। यह आरोप भाजपा नेताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाया है। इस आरोप के साथ शुक्रवार को भाजपा के वरीय नेता रंजीत पांडे ने रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अवैध कारोबारों पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वह अवैध कारोबारों के खिलाफ आवाज बुलंद करें। रंजीत पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बताया कि जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार राज्य में बनी है, तब से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। साथ ही राजस्व की चोरी कर नेता और अधिकारी अपनी जेब में भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस अवैध कारोबार से होने वाली कमाई से चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में रामगढ़ जिला भी पड़ता है। यहां अवैध कारोबार के खिलाफ भी आवाज बुलंद की जा रही है। अगर अवैध कारोबार बंद नहीं होता है तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

   

सम्बंधित खबर