‎दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली सपा महिलाओं कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ, 09 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ हजरतगंज स्थित जीपीओ पर प्रदर्शन करने वाली सपा महिलाओं के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश शर्मा ने यह केस हजरतगंज थाना में दर्ज कराया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सपा नेता पायल किन्नर के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जीपीओ पर प्रदर्शन किया। हाथ में काली पट्टी बांध रखी थी। शाम पांच बजे सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, सपा नेता सुमैया राणा, वंदना चतुर्वेदी व अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने राजभवन गेट नंबर दो पर जाकर नारेबाजी। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को रोका तो पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। किसी तरह प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस कर्मियों ने वीडियो बनायी थी। उसी के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

   

सम्बंधित खबर