जालना में वकील गुणरत्न सदावर्ते पर मराठा आंदोलनकारियों का हमला, बाल-बाल बचे
- Admin Admin
- Sep 21, 2025
मुंबई, 21 सितंबर (हि.स.)। जालना जिले में रविवार को वकील गुणरत्न सदावर्ते पर मराठा आंदोलनकारियों ने हमले का प्रयास किया। इस घटना में सदावर्ते बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी लिमोजिन कार क्षतिग्रस्त हो गई है। जालना पुलिस ने तीन मराठा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है।
जालना में धनगर समाज के लोगों का आरक्षण के लिए पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धनगर नेता दीपक बोराडे के नेतृत्व में चल रहा है। गुणरत्न सदावर्ते आज जालना में धनगर आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे थे। उसी समय अचानक मराठा आंदोलनकारियों ने उन पर हमले का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सदावर्ते को बचा लिया। हमले में उनकी कार का शीशा दूट गया है। पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के समर्थक विश्वंभर तिरुखे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव



