अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सफलता काे लेकर जदयू महिला प्रकाेष्ठ ने की चर्चा

पटना, 14 फ़रवरी (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के भव्य आयोजन को लेकर जदयू प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार काे बैठक

हुई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ ने आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी काे लेकर चर्चा की, जिसमें कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता हेतु कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई एवं आगे की रूपरेखा भी तय की गई। साथ ही कार्यक्रम की तैयारी हेतु विस्तारित बैठक 21 फरवरी को निर्धारित की गई है।

मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनूठा मिसाल कायम किया है। महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्वावलंबन की बात करें तो हमारा बिहार अग्रणी राज्य है और यह नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी साथियों को पूरे जोर-शोर से जुटना है, ताकि इसका संदेश दूर तक जाए।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ भारती मेहता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में प्रदेश के प्रत्येक पंचायतों से महिलायें शामिल होंगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर पार्टी की महिलाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायतों में आरक्षण लागू कर आधी आबादी को सशक्त बनाया है।

बैठक में मुख्यरूप से विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, रुचि अरोड़ा, उषा सिन्हा, ममता शर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारीगण मौजूद रही।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर