पालघर में ट्रक से कुचलकर दो की मौत

मुंबई, 13 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के पालघर जिले के शिरसाड-वज्रेश्वरी रोड पर बीती रात शिरसाड चेकपॉइंट के पास एक ट्रक से कुचलने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन मांडवी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को परोल इलाके में रहने वाले रवींद्र गोपाल पाटिल (57) अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से शिरसाड चेक पॉईंट इलाके से गुजर रही थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। इस घटना में रवींद्र पाटिल उनका मित्र ट्रक के टायर के नीचे आकर बुरी तरह जख्मी हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मांडवी पुलिस स्टेशन की टीम ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर