पर्वतारोही शुभम की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

नैनीताल, 5 अक्टूबर (हि.स.)। पर्वतारोही शुभम सिंह सांगुड़ी की स्मृति में बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पर्वतारोही सांगुड़ी की 4 अक्टूबर 2022 को द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन में मृत्यु हाे गयी थी। उनकी स्मृति में जितेंद्र बिष्ट, हर्षित नेगी, मयंक गुरूंग, शुभम, आशीष, तुषार भंडारी, गौरव कुमार, हरविंदर बिष्ट, दिलीप सिंह, हर्षित, अकित और मयंक आदि उनके मित्राें ने रक्तदान किया।

इस मौके पर जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. सरस्वती खेतवाल, आकांक्षा और मयंक सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

   

सम्बंधित खबर