सोनीपत : गन्नौर में निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने रचा इतिहास

चुनाव आयोग की साइट पर प्रसारित परिणम

सोनीपत, 8 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार

देवेंद्र कादियान ने नया इतिहास रच दिया है। वह अब तक के सबसे अधिक अंतर से जीतने वाले निर्दलीय

बने हैं। देेवेंद्र कादियान ने 77,248 वोट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हाेंने अपने निकटतम कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा काे 35,209 वाेटाे से हराया। कुलदीप काे 42039 वोट मिले। यहां भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र कौशिक तीसरे स्थान पर रहे। काैशिक को 17,605 वोट मिले हैं। इसके अलावा निर्दलीय

कविता शर्मा को 1931 वोट, बहुजन समाज पार्टी के नर सिंह को 686 वोट, जजपा के अनिल

कुमार त्यागी को 343 वोट मिले।

गन्नौर सीट के चुनावी इतिहास की बात करें तो यहां कांग्रेस

का दबदबा रहा है। वर्ष 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में इस

सीट पर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने जीत दर्ज की थी, जबकि पिछले चुनाव में इस सीट पर

भाजपा ने अपना खाता खोला था। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा की निर्मल रानी गन्नौर से विधायक

बनी थीं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र परवाना

   

सम्बंधित खबर