चंडीगढ़ में 0003 नंबर 37.63 लाख में बिका:0001 नंबर की बोली रही कम, ऑनलाइन नीलामी में 4.13 करोड़ की कमाई
- Neha Gupta
- Jun 01, 2026
चंडीगढ़ में वीआईपी और फैंसी गाड़ी नंबरों का क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA), यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आज, एक जून को संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस ऑनलाइन बोली में '0001' नंबर को पछाड़कर इस बार '0003' नंबर सबसे महंगा बिका। इस दौरान '0003' नंबर 37.63 लाख रुपये में बिका, जबकि '0001' के लिए 23.55 लाख रुपये की बोली लगी। इस नीलामी में कुल 683 रजिस्ट्रेशन नंबरों की सफल बोली लगी। पूरी नीलामी से चंडीगढ़ प्रशासन को कुल 4.13 करोड़ रुपये से अधिक की बंपर कमाई हुई।

