दुर्घटनावश लगी गोली में एक सैनिक घायल
- Admin Admin
- Oct 01, 2025
राजौरी, 1 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू संभाग के राजौरी ज़िले में बुधवार को एक सैनिक दुर्घटनावश लगी गोली में घायल हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक सैनिक अपने हथियार की सफाई करते समय दुर्घटनावश लगी गोली में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल सैनिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।इस बीच मामले का संज्ञान लिया गया है और जाँच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता



