MP बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया:देखें अपना स्कोरकार्ड, डायरेक्ट लिंक
- Admin Admin
- May 06, 2025

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MPBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया है। प्रियल ने 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं। वहीं, प्रज्ञा जयसवाल ने 500/500 स्कोर के साथ 10वीं MP बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के साथ-साथ Digi locker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से इसकी औपचारिक घोषणा की। इस साल बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। इनमें से 7 लाख 6 हजार छात्र 12वीं क्लास के थे।