मानसून की विदाई के बाद भी जोधपुर में बरसे बादल, आधी रात को बरसे मेघ

जोधपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार आधी रात जोधपुर शहर में अच्छी बारिश हुई। यहां कुछ ही देर में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहरवासी जब सुबह उठे तो उन्हें रात को हुई बारिश का पता चला।

दरअसल प्रदेश से मानसून लगभग विदा हो चुका है। अब बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। जोधपुर शहर में सोमवार को दिनभर उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर रखा था लेकिन आधी रात अचानक मौसम ने पलटी मारी और तेज बौछारों ने शहर को भिगो दिया। अलसुबह जब लोग उठे तो सडक़ों पर जमा पानी देखकर हैरान हो गए। मौसम विभाग ने करीब 24 मिमी बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते ये हल्की बारिश हुई है। मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से बारिश की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर