राजौरी में सैनिक आकस्मिक गोलीबारी में घायल

जम्मू,, 1 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू डिवीजन के राजौरी जिले में बुधवार को एक सैनिक आकस्मिक गोलीबारी में घायल हो गया।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैनिक अपनी बंदूक की सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली लग गई। इसके परिणामस्वरूप उसे छाती में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

   

सम्बंधित खबर