इतिहास के पन्नों में 03 अक्टूबरः इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी या ऑपरेशन ब्लंडर

बात 03 अक्टूबर 1977 की जब इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी को ऑपरेशन ब्लंडर नाम दिया गया क्योंकि महज 16 घंटे के भीतर इंदिरा गांधी रिहा हो गईं।

दरअसल, इमरजेंसी के कारण करारी चुनावी हार के बाद इंदिरा गांधी सत्ता से बाहर थीं और देश में मोरारजी देसाई की सरकार। नई सरकार ने इंदिरा गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आरोप था कि चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की तरफ से 104 जीपें खरीदी गई जिनका भुगतान पार्टी ने नहीं बल्कि बिजनेसमैन ने किया और इसमें सरकारी राशि का भी इस्तेमाल किया गया।

लिहाजा, इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। सहानुभूति बटोरने के लिए गिरफ्तारी के समय इंदिरा गांधी ने अधिकारियों से उन्हें हथकड़ी पहनाने की जिद की लेकिन अधिकारी नहीं माने। गिरफ्तार कर उन्हें फरीदाबाद के बड़खल लेक गेस्ट हाउस लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से गाड़ियों का काफिला वहां रुक गया। आसपास समर्थकों को देख इंदिरा गांधी गाड़ी से उतर कर एक पुलिया पर बैठ गईं। कुछ देर बाद इंदिरा गांधी को यहां से ले जाकर गेस्ट हाउस में 5-6 घंटे हिरासत में रखा गया था। उन्हें रात में ही किंग्सवे कैंप की पुलिस लाइन में बने गजटेड ऑफिसर्स मैस ले जाया गया और अगले दिन 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इंदिरा गांधी पर लगाए गए आरोपों के सबूत मांगे लेकिन सबूत पेश नहीं किए जा सके। मजिस्ट्रेट ने इंदिरा गांधी को बरी कर दिया।

अन्य अहम घटनाएंः

1831- मैसूर (अब मैसुरू) पर ब्रिटेन ने कब्ज़ा किया।

1880- पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन।

1915- नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1932- इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978- कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984- भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

1992- गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994- भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से दावा पेश किया।

1995- चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

1999- आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002- नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।

2003- पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

2004- लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006- दक्षिण कोरिया के बान की मून के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव की घोषणा।

2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।

2013- इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

जन्म

1999- निषाद कुमार - ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

1967- गजेंद्र सिंह शेखावत - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1959- सुबीर गोकर्ण- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

1953- दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

1949 - जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक।

1928- अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी।

1927- पी. परमेश्वरन - जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।

1890- लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता

निधन

2021- घनश्याम नायक - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक।

1953- अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर- प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

1923- कादम्बिनी गांगुली- भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)

जर्मन एकता दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर