मोइराबाड़ी में महिला के साथ बलात्कार

मोरीगांव (असम), 03 अक्टूबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के मोइराबाड़ी में एक महिला के साथ हुए बलात्कार को लेकर उत्तेजना फैल गई है। जानकारी के अनुसार मोइराबाड़ी के लोचनबाड़ी का शरीफुल इस्लाम नामक आरोपित लंबे समय से उसी गांव की एक बहू को भद्दे इशारे करता आ रहा था। महिला के पति के काम से बाहर रहने का फायदा उठाकर शरीफुल इस्लाम दोपहर के समय जबरन महिला के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आए और महिला को शरीफुल से बचाया।

इस बीच, शरीफुल के परिवार के सदस्यों ने महिला को पुलिस में नहीं जाने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए, लेकिन जब महिला ने इनकार कर दिया, तो उसकी पिटाई की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बावजूद इसके महिला ने घटना के संबंध में मोइराबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के आधार पर आगे की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर