कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जयंती मनाया

किशनगंज,02अक्टूबर(हि.स.)। युवा कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल के अध्यक्षता में एवं किशनगंज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के नेतृत्व में महावीर मार्ग कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री का जयंती मनाया गया।

इसमें सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सरफ़राज़ खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमेन्द्र बहादुर सिंह, कांग्रेस नेता मो. साहबुल, युवा कांग्रेस जिला संयोजक वसीम, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंभु यादव, नगर सचिव मो. तनवीर अख्तर, युवा काँग्रेस नगर महासचिव शुभम दास, आदि मौजूद रहे। वहीं सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता चूड़ीपट्टी गांधी घाट पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा में माला अर्पित किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे से उन्होंने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया था। शास्त्री जी का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर