जल नल के पानी को लेकर मारपीट, पांच लोग घायल

भागलपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव में शुक्रवार को जल नल के पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया है। घायलों में वीणा देवी, रविन्द्र यादव, रोहित कुमार, रेखा देवी और नुतन देवी शामिल हैं। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घटना की छानबीन में जुट गई है। उधर घटना को लेकर घायल रविन्द्र यादव ने बताया कि मसदी पंचायत के शिवनंदनपुर वार्ड 9 का निवासी हूं। आज गांव के दबंग उधो यादव, पप्पू यादव, गब्बर यादव अभीषेक कुमार, टुनटुन यादव, संजु देवी, सीता देवी को जलनल का पानी हमारे घर के पास जमा होने पर कहा तो यह सभी लोग मारपीट करने लगे। जिसमें हमारे घर के पांच लोग घायल हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

   

सम्बंधित खबर