राज्य सरकार की कार्रवाई पर अएपीयो ने उठाया सवाल

इटानगर, 18 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश स्वदेशी युवा संगठन (अएपीयो) ने

राज्य में कथित अवैध मस्जिदों और अवैध प्रवासियों के संबंध में राज्य सरकार की

कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

आज अरुणाचल प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, अएपीयो के अध्यक्ष तारो सोनम लियाक ने कहा कि अपनी कुछ महत्वपूर्ण मांगों के

समर्थन में उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित विभागों को बार-बार ज्ञापन सौंपे हैं, साथ ही इस संबंध में इटानगर में विभिन्न धरने और रैलियां भी आयोजित की

गई हैं।

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर

27 जनवरी को हमने

मुख्यमंत्री पेमा खांडू, गृह मंत्री मामा नाटुंग और सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक

बुलाई गई थी, जिसमें हमने राजधानी क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित

मस्जिदों की सूची भी सौंपी थी और राज्य में अवैध प्रवासियों पर अपनी चिंता व्यक्त

की थी। उस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हमें अवैध मस्जिदों के निर्माण और राज्य

में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि राज्य सरकार मस्जिदों के अवैध निर्माण और राज्य में अवैध

प्रवासियों के मामले में अपने आश्वासनों के अनुसार कार्रवाई करने में विफल रही है।

इसके मद्देनजर अएपीयो ने अपनी मांगों के संबंध में राज्य सरकार की देरी के कारण

इटानगर में एक शांतिपूर्ण रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इटानगर के पुलिस अधीक्षक ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने से

इनकार कर दिया।

उन्होंने आगे कहा, हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ना चाहते हैं, लेकिन हमें समझ नहीं आ रहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस ने हमारी अपील क्यों

ठुकरा रही है ।

लियाक ने चेतावनी दी कि यदि अनुमति नहीं दी गई, तो हम बंद का

आह्वान कर सकते हैं और कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ स्वयं कार्रवाई भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे से कभी पीछे नहीं हटेगा और प्रशासन

से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

   

सम्बंधित खबर