पर्वतारोही वीरेंद्र सिंह सामंत ने मंत्री गणेश जोशी से की भेंट

देहरादून, 2 दिसंबर (हि.स.)। चंपावत निवासी पर्वतारोही वीरेंद्र सिंह सामंत ने मंगलवार को शासकीय आवास पर मंत्री गणेश जोशी से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री ने उन्हें माउंट एवरेस्ट फतह कर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित करने पर शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर मंत्री ने वीरेंद्र सिंह सामंत के साहस, धैर्य और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की भूमि वीरों और प्रतिभाओं की जन्मभूमि रही है, और सामंत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने पर्वतारोही को भविष्य के अभियानों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र सिंह सामंत ने 18 मई को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा और एनसीसी का ध्वज फहराकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर