सुनील दत्त कार्यकारिणी परिषद व सुरेश कुमार वर्मा विष्वविद्यालय कोर्ट के लिए चुने गए

शिमला, 04 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विष्वविद्यालय में विष्वविद्यालय कोर्ट सदस्य तथा कार्यकारिणी परिषद् सदस्य हेतु शनिवार काे चुनाव आयोजित किए गए। इन चुनावों में सुरेश कुमार वर्मा तथा देवेन्द्र कुमार विष्वविद्यालय कोर्ट सदस्य हेतु तथा प्रेम राज शर्मा, सुनील दत्त तथा मोहन लाल ने कार्यकारिणी परिषद् हेतु चुनाव लड़ा।

इस चुनाव में कार्यकारिणी परिषद् के लिए कुल 729 वोट पड़े जिनमें से प्रेम राज शर्मा को 202 वोट, सुनील दत्त को 298 वोट तथा मोहन लाल को 215 वोट पड़े जिसमें से 14 वोट अमान्य पाए गए। सुनील दत्त को कार्यकारिणी परिषद् के सदस्य के रूप में विजयी घोषित किया गया।

इसके अतिरिक्त विष्वविद्यालय कोर्ट के लिए कुल 729 वोट पड़े जिसमें से सुरेश कुमार वर्मा को 477 वोट तथा देवेन्द्र कुमार को 240 वोट पड़े जिसमें 12 वोट अमान्य पाए गए। सुरेश कुमार वर्मा को विष्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य के रूप में विजयी घोषित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

   

सम्बंधित खबर