अगले दो दिनों के लिए जम्मू और कश्मीर में बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाओं की संभावना
- DSS Admin
- May 29, 2026
श्रीनगर, 29 मई (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए जम्मू और कश्मीर में बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाए चलने की संभावना व्यक्त की है, साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक क्षेत्रों में एक या दो बार बारिश, गरज के साथ बौछारें, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
31 मई से 3 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है हालांकि दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 4 और 5 जून के लिए विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
जम्मू-कश्मीर में 6 से 8 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपनी सलाह में 29 और 30 मई के दौरान कुछ स्थानों पर गरज, बिजली, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
---------------

