बांद्रा रेलवे स्टेशन पर अधेड़ महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई, 3 फरवरी (हि.स.)। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन रेलवे पुलिस की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रेलवे पुलिसकर्मी ने सोमवार को बताया कि 54 वर्षीय महिला हरिद्वार से घूमने के लिए शनिवार देर रात मुंबई आई थी, लेकिन रात पर हो जाने की वजह से महिला बांद्रा स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही सो गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और टिकट मांगने के बहाने वह महिला को सूनसान जगह पर ले गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद व्यक्ति फरार हो गया। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद महिला ने इस मामले की शिकायत बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपित की पहचान की गई और रविवार को देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ही कुली का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर