समरस समाज से ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है : अरुण दीक्षित

प्रयागराज, 3 दिसंबर (हि.स.)। भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र पूर्व राज्यपाल हिमाचल एवं राजस्थान के निर्देशक व शिक्षक नेता अनिल कुमार मिश्रा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के संयोजन में बुधवार को कमला नेहरू इलेक्ट्रॉनिक होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट रामबाग स्टेशन के सामने संगठन की एक प्रयागराज जोन स्तरीय सृजन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि समरस समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है और भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प समरस समाज के संयुक्त प्रयास से ही पूर्ण हो सकता है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के लिए शपथ पत्रों की जो बुकलेट तैयार की गई है, उसको दिखाते हुए कहा कि मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन में समाहित छत्तीसों समाजों के जो दो-दो हजार पदाधिकारी हैं, उनके यह शपथ पत्र भरवाने का कार्य 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण करके दो-दो जनपदों के शपथ ग्रहण समारोह एक साथ आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके क्रम में सर्वप्रथम एटा-कासगंज जनपदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अति शीघ्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसों समाज के 21 हजार पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे, इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मैं प्रदेश स्तरीय संगठन सृजन यात्रा पर निकला हूं।

संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमित राज दीक्षित, भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शहाब अहमद, सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, भारतीय यादव समाज कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील यादव, भारतीय कुर्मी-किरार चेतनामंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह, ब्रह्म समाज एकता समिति के जोन अध्यक्ष डॉ. स्वामीनाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉ. प्रमोद शुक्ला, चित्रकूट रामजी द्विवेदी, जिलाध्यक्ष प्रयागराज अनिल कुमार पांडेय, सुशील पांडेय, विनय तिवारी, सुरेश शुक्ला आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर