नाहन-कालाअंब हाईवे पर बिरोजा से लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

नाहन, 08 जुलाई (हि.स.)।सिरमौर जिले में नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर दोसड़का के समीप बुधवार दोपहर बाद बिरोजा (रोजिन) के ड्रमों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक नाहन से दोसड़का की ओर जा रहा था। दोसड़का पहुंचने से पहले एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे बिरोजा (रोजिन) के ड्रम सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि ट्रक के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई।

---------------

   

सम्बंधित खबर