बोकाजान में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कार्बी आंगलोंग (असम), 5 अक्टूबर (हि.स.)। बोकाजान में हेरोइन के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार बरपथार पुलिस की छापामारी में प्लास्टिक की नौ साबुनदानी में रखा गया 105 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। डिमापुर से गुवाहाटी आ रही एक नाइट सुपर बस (एएस-01एचसी-9011) से ड्रग्स को जब्त किया गया।

पुलिस ने बरपेटा जिले के सुल्तान अली नामक एक ड्रग्स तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन को बरपथार के खाकराजान नाका प्वाइंट पर छापेमारी के दौरान जब्त किया गया। आगे की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर