राजगढ़ः वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइकें बरामद, 4 आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, 15 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरी व लूट के मामले में चार आरोपितों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 12 बाइकें बरामद की, जिनकी कुल कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये है।

एएसपी केएल.बंजारे ने सोमवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिनों में क्षेत्र से अलग-अलग जगह से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई, जिसमें अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपितों को हिरासत में लिया, जिनमें बलवीरसिंह (45)पुत्र सर्जनसिंह राजपूत निवासी संडावता थाना छापीहेड़ा, राधेश्याम (32)पुत्र मदनलाल तंवर निवासी कोटडी राजस्थान, अनिल(30)पुत्र कालूराम बसोड़ निवासी बंजारा मौहल्ला थाना घाटोली राजस्थान और तुलसीराम(30)पुत्र कजोड़ीलाल लोधा निवासी अकलेरा राजस्थान शामिल है। पुलिस ने आरोपितों की निषानदेही पर चोरी की 12 बाइकें बरामद की, जिसकी कुल कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ चोरी, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर मामलों में पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर