उपमुख्यमंत्री शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने में दाे गिरफ्तार
- Admin Admin
- Feb 21, 2025

मुंबई, 21 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपितों को मुंबई पुलिस ने बुलढ़ाणा जिले के देवलगांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को लेकर शुक्रवार को मुंबई लेकर पहुंचेगी और यहां कोर्ट में पेश करेगी।
मुंबई के अनुसार गुरुवार को मुंबई के गोरेगांव, मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने ईमेल भेजने वाले का पता लगाया। यह ईमेल बुलढाणा जिले के देउलगांव से भेजे का पता मुंबई पुलिस को चला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बुलढ़ाणा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवलगांव से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों संदिग्धों की पहचान मंगेश अच्युतराव वायल (35) और अभय गजानन शिंगणे (22) के रूप में की गई है। दोनों देवलगांव माही, जिला बुलढाणा के निवासी हैं। इन दोनों को मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए मुंबई ला रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव