श्याम रंग रसिया, फागण आयो रंग रसिया श्याम, आज बिरज में होली खेले रसिया
- Admin Admin
- Mar 05, 2025

जयपुर, 5 मार्च (हि.स.)। श्रीजी का फाग उत्सव गुरुदेव गोस्वामी प्रेम कुमार महाराज, गोस्वामी हितेंद्र कुमार महाराज, गोस्वामी प्रियांश महाराज (छोटी सरकार श्रीधाम वृंदावन) के सानिध्य में मनाया गया। रसिक जन होली धमाल के पदों पर नृत्य कर बहुत आनंद लिया। फागोत्सव जवाहर सर्किल स्थित गोकुल वाटिका पर फूलों की होली एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ।
आयोजक सुरेश टांक, राजेन्द्र, विष्णु टांक ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और फूल बरसाकर सम्मान किया। विष्णु टांक ने बताया कि हर वर्ष फाग श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। फूलों की होली खेली जाती है। राधा कृष्ण स्वरूप झांकी सजाई गई श्याम जी का फूलों की झांकी से श्रृंगार किया। श्याम रंग रसिया, फागण आयो रंग रसिया श्याम। आज बिरज में होली खेले रसिया। भजनों पर महिलाएं कोमल, रश्मि, ममता, मंजु, अंजना, आस्था ने राधा कृष्ण के सामने नृत्य कर हाजिरी लगाई। सभी ने फागुन के भजनों में ठाकुर जी के संग फूलों की होली झूम उठे। सभी ने प्रसादी का आनंद भी लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश