30 जून तक ट्रेड लाइसेंस बनवाएं हमीरपुर के व्यापारी
- DSS Admin
- May 18, 2026
हमीरपुर, 18 मई (हि.स.)। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने निगम की परिधि के भीतर आने वाले सभी दुकानदारों, होटल, शोरूम, क्लीनिक और सभी प्रकार की छोटी-बड़ी दुकानों के माध्यम से अपना व्यवसाय चलाने वाले व्यापारियों से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाए हैं तो वे 30 जून तक अपने लाइसेंस ऑनलाइन लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि पहले यह लाइसेंस बनवाने के लिए 15 मई तक का समय दिया गया था, लेकिन स्थानीय व्यापारियों की मांग पर नगर निगम ने इसकी अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। आयुक्त ने कहा कि अगर व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, वे नगर निगम कार्यालय में आकर ऑफलाइन भी लाइसेंस बनवा सकते हैं।
आयुक्त ने कहा कि अगर किसी व्यापारी ने 30 जून तक भी अपना ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया तो उससे प्रतिमाह जुर्माना वसूल किया जाएगा।
---------------

