बोलेरो पिकअप से 14 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

बोलेरो पिकअप से 14 मवेशी बरामदगिरफ्तार आरोपीमवेशी समेत.दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 05 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर 14 मवेशियों को अवैध रूप से लेकर जा रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आज सुबह जोराबाट पुलिस चौकी क्षेत्र के जोराबाट क्रॉसिंग इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान 14 मवेशियों को ले जा रहे एक बोलेरो पिकअप (एएस-12बीसी-9241) को जब्त किया गया है।

जब्त किए गए सभी मवेशियों को अवैध तरीके से मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान अब्दुल कासिम (23) और शहादत आलम (22) के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों तस्कर दलगांव के रहने वाले बताए गए हैं।

ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद अवैध तरीके से मेघालय होते हुए बांग्लादेश तक पशुओं की तस्करी का सिलसिला जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर