बारामूला में नए बाईपास पर बने एक नए पुल के गिरने से 10 लोग घायल

बारामूला, 25 जून (हि.स.)। गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में नए बाईपास पर बने एक नए पुल के गिरने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पुल के निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद वह गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए बारामूला जिला अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इनमें से एक व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और उसे विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और पुल गिरने के कारणों का आकलन कर रहे हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर