पंजाब : जग्गा धूरकोट गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने माेगा से गैंगस्टर लारेंस बिश्नाेई के लिए काम करने वाले जग्गा धूरकोट गिरोह के सात सदस्यों काे हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने साेमवार काे सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मोगा पुलिस ने सात आरोपिताें को दबोचा है। आरोपिताें के पास से पांच पिस्तौल 32 बोर व आठ कारतूस व मैगजीन मिली है। पंजाब पुलिस के मुताबिक यह गिरोह राज्य में डकैती की योजना बनाकर लोगों से लूटपाट करते में शामिल था। पुलिस अब इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पड़ताल करने में जुटी हुई है। साथ यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के सदस्याें ने अब तक कितने लोगों को हथियार मुहैया करवाए हैं। इससे पहले इस तरह के गिरोह मोहाली, खन्ना, राेपड़ और लुधियाना पुलिस भी पकड़ चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर