नशे के लिए पैसा नहीं मिला ताे चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या

रायबरेली, 01 अक्टूबर (हि. स.)। नशे के लिए पैसा नहीं मिला तो मासूम भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ़्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चंदवल गांव निवासी पूनम ने बताया कि वह अपने तीन वर्षीय बेटे अंकुश के साथ सो रही थी। सुबह जब सोकर उठी थी चारपाई पर अंकुश नहीं था। खोजबीन की ताे अंकुश का शव नाली में पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूनम की तहरीर पर उसके देवर अनूप काे गिरफ्तार कर पूछताछ की ताे उसने सच कुबूल कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि आराेपित नशे का आदि है। वह भाभी से नशा करने के लिए पैसा मांगता था। महिला ने पैसे देने से मना कर दिया ताे आराेपित देवर ने इसी रंजिश के चलते अपने सगे भतीजे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

   

सम्बंधित खबर