खटखटी में दो युवकों का शव बरामद

कार्बी आंगलोंग (असम), 02 अक्टूबर (हि.स.)। बोकाजान के खटखटी थाना क्षेत्र के जर टकबी गांव में एक घर के अंदर से दो शव बरामद किया गया। महालया की खुशी के बीच इस घटना के कारण पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।

पुलिस ने आज बताया कि मृतकों की पहचान मनोज छेत्री (25) और इसाक पूर्ति (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से सिरिंज बरामद करने के बाद संदेह व्यक्त किया कि अत्यधिक नशीली दवाओं के सेवन के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिफू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर