महेंद्रगढ़ में खराब CCTV कैमरे जल्द होंगे ठीक:व्यापार मंडल ने CM-DGP को पत्र भेजा; 6 महीने भी नहीं चले नए लगे कैमरे

महेंद्रगढ़ में लगभग ढाई साल पहले लगाए गए 40 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े थे। अब फिर से इनके दिन बदलने वाले हैं। क्योंकि व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर इनको ठीक करवाने की मांग की है व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि शहर व इससे लगते क्षेत्र में क्राइम रोकने के लिए पुलिस के दो अधिकारियों ने व्यापार मंडल से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा था। इस पर शहर के व्यापारियों ने लगभग 15 लाख रुपए एकत्रित कर पुलिस को चेक के माध्यम से दिए थे। जिससे शहर में क्राइम पर अंकुश लग सके। क्योंकि क्राइम करने वालों को यह डर था कि हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कभी वो पकड़ में न आ जाएं। इसलिए शहर में कुछ हद तक क्राइम कम हुआ था। सुरेंद्र बंटी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 6 महीने तक लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने अच्छा काम किया। उसके बाद दोनों पुलिस अधिकारियों का यहां से ट्रांसफर हो गया। उसके बाद कैमरे खराब होने लगे। एक के बाद एक सभी केमरे खराब हो गए और अब वर्तमान में सभी 40 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। उन्होंने अब मुख्यमंत्री नायब सैनी, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल व थाना प्रबंधक शहर महेंद्रगढ़ को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर निवेदन किया है कि शहर में खराब पड़े लगभग 40 सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करवाया जाए। जिससे शहर में होने वाले क्राइम पर नजर रखी जा सके। प्रधान ने बताया कि पुलिस ने नारनौल की एक एजेंसी को कमरों का कार्य दिया। एजेंसी ने 2 साल की लिखित वारंटी में 2 साल मेंटेनेंस का भी एग्रीमेंट किया था। अक्टूबर 2022 से अक्टूबर 2024 तक इसकी वारंटी थी। लेकिन 6 माह तक कमरे सही चले, अपराधी पकड़े गए और कैमरे की वजह से क्राइम काम भी हुआ। एजेंसी ने सिर्फ 6 महीने मेंटेनेंस का कार्य किया पुलिस अधिकारी विक्रांत भूषण पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन का तबादला हुआ है। एजेंसी ने मेंटेनेंस करना बंद कर दिया। एजेंसी ने सिर्फ मेंटेनेंस 6 माह किया। वर्तमान में सभी कैमरे शोपीस बने हुए हैं। वारंटी का समय भी निकल चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में बंद पड़े 40 सीसीटीवी कैमरों को शुरू करवाया जाएं और जिन 18 महीने एजेंसी ने मेंटेनेंस नहीं किया, उस 18 महीने की अवधि को एजेंसी द्वारा बढ़ाया जाए। शहर के इन चौराहे पर लगे थे सीसीटीवी कैमरे शहर के प्रमुख चौराहे जैसे माजरा चुंगी, अनाज मंडी गेट रेलवे रोड, ब्रह्मदेव चौक, सब्जी मंडी गेट, मसानी चौक, भगवान परशुराम चौक, सतनाली चौक, कैंची चौक, महिला कॉलेज गेट, कोर्ट गेट आदि स्थानों पर लगभग 40 कैमरे लगाए गए थे।

   

सम्बंधित खबर