रायगढ़ : नटवर स्कूल के पास शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था

रायगढ़, 25 अप्रैल (हि.स.)। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध अघोर ब्रम्हनिष्ठालय गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ द्वारा राहगीरों के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तोड़ाराम जोगी प्रतिमा स्थल नटवर स्कूल के पास रायगढ़ में शुद्ध शीतल पेय जल की उत्तम व्यवस्था किया गया। ज्ञातव्य हो कि विगत लगभग 15 वर्षों से कलेक्टर बंगला के पास व्यवस्था की जाती थी इस वर्ष स्थल परिवर्तन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तोड़ाराम जोगी प्रतिमा स्थल नटवर स्कूल के पास रायगढ़ में व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर