मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 26 अप्रैल (हि.स.)। आज (शुक्रवार को) विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस है। हर साल 26 अप्रैल को यह दिन मनाया जाता है। यह दिन बौद्धिक संपदा के महत्व और उद्देश्यों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस की हार्दिक बधाई। हर मनुष्य में क्षमता, गुण और कौशल है, आवश्यकता है उसे परिश्रम और लगन से परिष्कृत करने की। यह अवसर हमें रचनात्मक और सृजनात्मक क्षमता के सम्मान और अधिकार की प्रेरणा देता है। आइए, उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लें, जो बौद्धिक क्षमता के धनी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर