ईवीएम में गड़बड़ी, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा मतदान

सिलीगुड़ी, 26 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत हो रहे मतदान के दौरान दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के फांसीदेवा में मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ईवीएम में गड़बड़ी हो गई। यह मामला फांसीदेवा निकरगछ प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 27/163 की है। ईवीएम में गड़बड़ी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा। इससे मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को काफी समस्याओं का करना पड़ा। कई मतदाताओं को मैदान में बैठे देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ लोगों के वोट डालने के बाद ईवीएम में गड़बड़ी आ गई। जिसके चलते मतदान रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद दोबारा मतदान शुरू हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर