सिक्योरिटी गार्ड की बेटी कंचन ने इंटरमीडिएट परीक्षा में किया प्रदेश टाॅप

हल्द्वानी, 30 अप्रैल (हि.स.)। हल्द्वानी के हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा कंचन जोशी ने इंटरमीडिएट में उत्तराखंड राज्य टॉप कर स्कूल व पूरे शहर का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही कंचन के परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। कंचन एक सिक्योरिटी गार्ड की बेटी है।

मंगलवार को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा घोषित किया गया है। इस परीक्षा में हल्द्वानी की रहने वाली कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कंचन ने हिंदी में 94, गणित में 100, भौतिक विज्ञान में 98, रसायन विज्ञान में 97 और अंग्रेजी में 99 अंक पाये हैं।

दरअसल, 17 साल की कंचन जोशी का परिवार मूल रूप से नैनीताल जिले के जमरानी का रहने वाला है। वर्तमान में यह परिवार कुसुमखेड़ा नारायण नगर इंटर कॉलेज के पीछे निवास करता है। इससे पहले भी कंचन ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक मिले थे। कंचन के छोटे भाई अखिलेश जोशी ने भी 10वीं में 92 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किये हैं। कंचन जोशी के पिता धर्मेन्द्र जोशी कुसुमखेड़ा में ही सिक्योरिटी गार्ड हैं। जबकि उनकी माता खष्टि जोशी गृहणी हैं। कंचन आगे जाकर एक सफल इंजीनियर बनना चाहती है। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सुनील

   

सम्बंधित खबर