समृद्ध भारत की नींव तैयार कर रहे श्रमिक भाई-बहन : राज्यपाल

लखनऊ, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को श्रम दिवस के अवसर पर, अथक परिश्रम करने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह दिवस हमारे करोड़ों मजदूर भाई-बहनों की मेहनत और लगन के सम्मान के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि हमारे श्रमिक भाई-बहन एक बेहतर और समृद्ध भारत की नींव तैयार कर रहे हैं, सही अर्थों में वे हमारे राष्ट्र-निर्माता हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/सियाराम

   

सम्बंधित खबर