मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री नरेन्द्र प्रसाद के निधन पर व्यक्त की संवेदना

पटना, 01 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ. नरेन्द्र प्रसाद के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. नरेन्द्र प्रसाद ख्याति प्राप्त सर्जन थे। वर्ष 2015 में चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिये केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. नरेन्द्र प्रसाद के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर