श्रम की गरिमा के प्रति सम्मान की संस्कृति का करें विकास: डॉ. आनंद कुमार सिंह

कानपुर,01 मई (हि.स.)। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की थीम बदलते माहौल में काम कर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। श्रम की गरिमा के प्रति सम्मान की संस्कृति का विकास करना है। यह बात बुधवार को मजदूर दिवस के मौके पर चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कही।

उन्होंने देश के निर्माण में अथक परिश्रम कर अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बधाई कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की थीम बदलते माहौल में काम कर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में श्रमिकों के महत्व और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का वैश्विक आयोजन मनाया जाता है। श्रम की गरिमा के प्रति सम्मान की संस्कृति का विकास करने का आवाहन किया है। उन्होंने श्रम से जुड़े लैंगिक भेदभाव को मिटाते श्रमिकों के कल्याण हेतु सभी को मिलकर प्रयास करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर