जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में वृद्धि दर्ज

श्रीनगर, 3 मई (हि.स.)। शुक्रवार को बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन यह सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अधिकारी ने पूर्वानुमान के बारे में कहा कि 4 मई तक शाम तक छिटपुट स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 5 मई को अलग-अलग स्थानों पर दोपहर में गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 6-7 मई को कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि 8-10 मई तक कुछ स्थानों पर दोपहर में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान श्रीनगर में यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 6.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 1.7 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 5.9 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

इसके अलावा जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 9.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर