सिलीगुड़ी में बार कर्मी की रहस्यमय मौत

सिलीगुड़ी, 03 मई (हि.स.)। सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ में एक बार कर्मी की शुक्रवार को छत से फंदे से झूलता शव बरामद होने से हड़कंप मचा गया। मृतक का नाम मिथुन रॉय है। वह हल्दीबाड़ी का रहने वाला था। जलपाईमोड़ इलाके में एक बार में काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन रॉय शक्तिगढ़ स्थित एक मकान के स्टाफ क्वार्टर में साथियों के साथ रह रहा था। शुक्रवार सुबह घर की छत से सीढ़ी पर गमछा के सहारे शव लटका मिला। घटना की सूचना पाकर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर