मोदी सरकार में देश की सीमाएं हुईं सुरक्षित : राजीव जसरोटिया

पन्ना प्रमुख सम्मेलन

कुल्लू, 03 मई (हि.स.)। कांग्रेस ने देश मे कई साल राज किया लेकिन देश का विकास करने की बजाय कांग्रेस पार्टी अपने ही नेताओ का विकास करती रही। कांग्रेस के नेताओं ने देश मे यह झूठा प्रचार किया कि आजादी कांग्रेस पार्टी ने दिलाई है। लेकिन देश की आजादी में हर व्यक्ति का हाथ रहा है और सभी वर्गों के लोगो ने आजादी के लिए बलिदान दिया है।

ढालपुर में कुल्लू भाजपा मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व शिक्षा मंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि साल 2014 के बाद देश के हालात बदले और देश में विकास की राह तेज हुई। कांग्रेस के समय बाहरी देशों में भारत को सम्मान नही दिया जाता था और आज भारत के पीएम के स्वागत के लिए दुनियां की नजरें टिकी रहती है।

राजीव ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित है और कोई भी दुश्मन देश भारत की और नजर रही उठा सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश मे कोरोना की बीमारी भारत में आई तो केंद्र सरकार ने भी तुरंत लोगों को राहत देना शुरू किया। आज देश में बेहतर स्वास्थ्य संस्थान है और दुनियां के बेहतर शिक्षण संस्थान आज भारत मे भाजपा सरकार के द्वारा बनाए गए है।

राजीव ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी धर्म का सम्मान किया और महिला सम्मान के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई है। भारत ने कोरोना जैसी बीमारी पर जल्द काबू पाया और बाहरी देशों की भी भाजपा सरकार के द्वारा मदद की गई। आज जम्मू कश्मीर सहित अन्य सीमावर्ती राज्यो में लोग सुरक्षित जीवन जी रहे है और उन राज्यो के लोगो को अब किसी देश की सेना से खतरा नही है।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल

/उज्जवल

   

सम्बंधित खबर