यह चुनाव देश की दिशा बदलने वाला : डिंपल यादव

ये चुनाव देश की दिशा बदलने वाला : डिंपल यादव

मैनपुरी, 03 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी डिंपल यादव ने चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 2024 के चुनाव को देश की दिशा बदलने वाला बताया। जनता से सपा और मैनपुरी में नेताजी मुलायम सिंह यादव के कार्यों का हवाला देते हुए जन समर्थन मांगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने मैनपुरी के किशनी इलाके में जनसभा को सम्बोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2024 का चुनाव जो हो रहा है, देश की दिशा को बदलने का चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है, परिवर्तन का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि आज देश, प्रदेश में सभी वर्ग चाहे युवा हो, हमारा किसान हो, माताएं-बहनें हों और चाहे जवान हो, कहीं न कहीं सभी अपने आप को आहत महसूस कर रहे हैं। आज महंगाई से लोग परेशान हैं। डिंपल ने नेताजी के सम्मान को बढ़ाने के लिए जनता से चुनाव में सपा को वोट करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार/जेपी शाक्य/मोहित/दिलीप

   

सम्बंधित खबर