भाजपा ने नगर पालिका चुनाव के लिये दावेदारों से बंद लिफाफा में लिये आवेदन

नैनीताल, 05 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका चुनाव की न केवल तैयारियां शुरू कर दी हैं, बल्कि चुनाव के लिये नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष और विभिन्न वार्डों के लिये सभासदों के पदों के लिये बंद लिफाफों में नाम भी ले लिये हैं।

भाजपा के नैनीताल मंडल की जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या के दिशा-निर्देशन और मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता और मंडल महामंत्री मोहित साह के संचालन में आयोजित बैठक में आगामी नगर पालिका नैनीताल के चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पदों पर आवेदन मांगे गये हैं। कई लोगों ने दावेदारी बंद लिफाफों के माध्यम से जिला के अध्यक्ष को सौंपे। बताया गया कि इन सभी नामों को जिला नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश चुनाव संचालन समिति को दिया जायेगा। विधायक सरिता आर्या ने बताया कि आगे पर्यवेक्षक भी आएंगे और दो-तीन चरणों में नामों पर विचार-विमर्श करेंगे। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने सभी दावेदारों से अपने आस-पास के सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में अंकित कराना सुनिश्चित कराने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर