शैक्षणिक संस्थान के वार्षिकोत्सव में पांच विशिष्ट विद्वानों को मिला मिथिला रत्न सम्मान

शैक्षणिक संस्थान का बार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित शैक्षणिक संस्थान का बार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित शैक्षणिक संस्थान का बार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित शैक्षणिक संस्थान का बार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित

मधुबनी,5 मई,(हि.स.)। जिला के पंडौल प्रखण्ड अन्तर्गत सरिसब पाही के हाटी गांव में रविवार को साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयश्री मेमोरियल उत्सव स्थल में पं हरिनारायण झा एवं पं शिवनारायण झा के शैक्षणिक व सामाजिक सहयोग न्यास का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ।

शैक्षणिक संस्थान के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में स्थापित पांच विशिष्ट विद्वानों को ''मिथिला रत्न'' सम्मान से विभूषित किया गया। इसमें डाॅ. जगदीश मिश्र, डाॅ उदयनाथ झा अशोक, डाॅ सुनीता झा,डाॅ बिपीन कुमार झा व डाॅ एल सरिता आर्या को मंच से सम्मानित किया गया।

नामचीन विशिष्ट विद्वानों व गणमान्य लोगों सहित स्थापित साहित्यकारों के बीच शैक्षणिक संस्थान की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्ण रहा।आगत अतिथियों के स्वागत भाषण के क्रम में शैक्षणिक संस्थान के संयोजक सृष्टि नारायण झा ने मंच से वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साहित्यक संरक्षण- संवर्धन को युवा वर्गों की सशक्त भागीदारी का आह्वान किया।

कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. शशिनाथ झा ने इस शैक्षणिक संस्थान की प्रबल उपादेयता की भूरि- भूरि प्रशंसा किया। डाॅ. इन्द्रनाथ झा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में इस शैक्षणिक संस्थान का उद्देश्य नवोदित साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना है।अवसर पर विद्या ख्यापिता ख्यातिः नामक '' धरोहर '' स्मारिका का विमोचन हुआ। मौके पर प्रो सुबोध झा, डाॅ. मित्रनाथ झा लाल सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डाॅ. लम्बोदर/चंदा

   

सम्बंधित खबर