संस्कृति और धर्म की गहरी जड़ों को ओपी ने बताया राष्ट्र की मजबूत बुनियाद

रायगढ़ , 5 मई (हि.स.)। राम नवमी शोभा यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, कलेक्टर रहते हुए रामनवमी शोभायात्रा की चर्चा सुनता था। पहली पार पिछली शोभायात्रा में चार घंटे तक शामिल होने का सौभाग्य मिला। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राम नवमी आयोजन समिति के तत्वावधान में आज रविवार को होटल अंश में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा भगवान राम हर दिल में बसे है और धर्म संस्कृति की गहरी जड़ें ही राष्ट्र की बुनियाद है। संस्कृति से जुड़ाव के बिना देश के आगे बढ़ने की कल्पना को व्यर्थ बताया। इस दौरान ओपी ने त्रेता युग में भगवान राम को मिले 14 वर्षों के वनवास का उल्लेख करते हुए कहा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ कलयुग में भगवान राम का पांच सौ वर्षो का वनवास खत्म हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर